Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

तालाब बनी सड़क से लोगों का निकलना दुश्वार, विधायक व चेयरमैन से मरम्मत की मांग

तालाब बनी सड़क से लोगों का निकलना दुश्वार, विधायक व चेयरमैन से मरम्मत की मांग

बड़हलगंज।बडहलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज के वार्ड संख्या-13 स्थित कल्याण नगर से बसावनपुर व चिल्लूपार को राष्ट्रीय राजमार्ग-29 से जोड़ने वाली सड़क बदहाल होकर तालाब का रूप ले चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में वर्षा का पानी और घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बड़हलगंज बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर भगवती लॉज से डॉ. रेणुका श्रीवास्तव के अस्पताल होते हुए बसावनपुर व चिल्लूपार जाने वाली यह सड़क लंबे समय से जर्जर है। जगह-जगह सड़क टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। टूटी नालियों और आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है, जिससे पूरे वर्ष सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर घायल हो जाते हैं, जबकि पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय निवासी श्रीराम यादव, विनोद राय, डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. पूनम यादव, गुंजन श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, डॉ. सीताराम तिवारी, बलराम कन्नौजिया, अंशू शुक्ला, अशोक मिश्रा, जयप्रकाश मौर्य, आलोक राय, रामानंद पांडेय, शिवकुमार दूबे, अजित राव, अंगद यादव, हरिकेश यादव सहित अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराकर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

1 likes
0 comments0 shares