Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग १४ घंटे पहले

यातायात माह के तहत एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

यातायात माह के तहत एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

यातायात माह के तहत एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों की दी गई जानकारी, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए किया गया जागरूक गाजीपुर। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे यातायात माह नवंबर 2026 के तहत शनिवार को एवरग्रीन पब्लिक स्कूल गाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की महत्ता बताई गई। उन्हें समझाया गया कि सड़क पर चलते समय थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।यातायात पुलिस टीम ने यातायात माह के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवंबर माह में विशेष अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात जागरूकता तथा दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों सहित आमजन को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

0 likes
0 comments0 shares