Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*सिकरीगंज कुआनो पुल पर भीषण जाम, मरम्मत कार्य के बीच डिवाइडर हटने

*सिकरीगंज कुआनो पुल पर भीषण जाम, मरम्मत कार्य के बीच डिवाइडर हटने

*सिकरीगंज कुआनो पुल पर भीषण जाम, मरम्मत कार्य के बीच डिवाइडर हटने से बिगड़ी व्यवस्था* गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज स्थित राष्ट्रीय रामजानकी मार्ग कुआनो पुल पर रविवार को भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज-बसवारी गांव मार्ग पर स्थित इस पुल का मरम्मत कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान पुल के दोनों ओर पत्थरों का डिवाइडर लगाकर रास्ता बंद किया गया था और 60 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर आवागमन बहाल करने की योजना थी।बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को अज्ञात लोगों द्वारा दोनों तरफ लगाए गए पत्थर के डिवाइडर हटा दिए गए, जिसके बाद चार पहिया, दो पहिया और पैदल यात्री पहले निकलने की होड़ में पुल पर एक साथ पहुंच गए। इससे स्थिति अनियंत्रित हो गई और लंबा जाम लग गया।जाम की स्थिति दोपहर करीब 4 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक बनी रही। इस दौरान स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और आम नागरिक घंटों फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो।

0 likes
0 comments0 shares