Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी तीन गोलियां, बाइक से आए

लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी तीन गोलियां, बाइक से आए

लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी तीन गोलियां, बाइक से आए थे बदमाश; सीसीटीवी में वारदात कैद लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस जमीन विवाद और पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर जौनपुर निवासी संदीप कुमार (40) को तीन गोलियां मार दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं। डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि संदीप कुमार मौजूदा समय में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनको कल्ली पश्चिम इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर है।  रोज की तरह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर के लिए निकले। आधे घंटे के बाद वह लोग दफ्तर पहुंचे। संदीप कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए दफ्तर की तरफ जाने लगे।  इस बीच सफेद गमछा लपटे एक युवक वहां पहुंचा और उसने एक के बाद एक संदीप को तीन गोलियां मार दी। एक गोली सीने, एक पेट और एक सिर पर लगी। इस बीच हमलावर बाइक सवार एक साथी के साथ रायबरेली सड़क की तरफ भाग निकला।  खून से लथपथ संदीप वहीं गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुन संदीप का कर्मचारी विपिन कार से उतर कर उनके पास पहुंचे और मदद के लिए शोर मचाया। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। घायल संदीप को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। 50 सेकंड में मार दी तीन गोलियां घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। पूरी वारदात 50 सेकंड के अंदर अंजाम दी गई। फुटेज से ऐसा लग रहा है कि हमलावर पहले से संदीप के इंतजार में खड़े थे। उनके पहुंचते ही एक हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और हेलमेट पहने बाइक सवार दूसरे साथी के साथ भाग निकला। डीसीपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। जमीन की रंजिश, रुपये का विवाद और पुरानी रंजिश के पहलू पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares