Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

कब्जाधारियों से मुक्त कराई गई जमीन पर संमधिया चौकी का निर्माण शुरू,

कब्जाधारियों से मुक्त कराई गई जमीन पर संमधिया चौकी का निर्माण शुरू,

कब्जाधारियों से मुक्त कराई गई जमीन पर संमधिया चौकी का निर्माण शुरू, वर्षों से लटका था काम* सहजनवा गोरखपुर थाना सहजनवां क्षेत्र अंतर्गत संमधिया चौकी की जमीन पर वर्षों से नरसिंह यादव का कब्जा को हटाकर अब पुलिस चौकी का नव-निर्माण कराया जा रहा है। कब्जे के कारण अब तक यह चौकी अपने स्थायी भवन में संचालित नहीं हो पा रही थी, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर असर पड़ रहा था। तहसीलदार राकेश कनौजिया, प्रशासन गीडा पुलिस थाना सहजनवा, नायब तहसीलदार राम सूरज, कानून को सतीश, सुजीत द्विवेदी प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयास से कब्जाधारियों को हटाकर भूमि को कब्जा-मुक्त कराया गया। इसके बाद चौकी भवन के निर्माण कार्य को तेजी से शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार संमधिया चौकी की यह जमीन लंबे समय से विवादों में थी। कब्जे के चलते यहां न तो स्थायी भवन बन पा रहा था और न ही पुलिस को बेहतर सुविधाएं मिल पा रही थीं। कई बार मांग उठने के बावजूद निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो सका था।अब भूमि के खाली होने के बाद निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि नई चौकी बनने से सहजनवां क्षेत्र में गश्त और निगरानी और अधिक प्रभावी होगी। अपराधों पर अंकुश लगेगा और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकार और शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को सुदृढ़ किया जा रहा है। संमधिया चौकी का नया भवन बन जाने के बाद यहां पर्याप्त स्टाफ, वाहन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके। वर्षों बाद शुरू हुए इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि कार्य समय से पूरा कर चौकी को जनता को समर्पित किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares