*फूड इंस्पेक्टर की कथित मिलीभगत से बल्दीराय कस्बे में बिक रही सिंथेटिक
*फूड इंस्पेक्टर की कथित मिलीभगत से बल्दीराय कस्बे में बिक रही सिंथेटिक मिठाइयां!* विभाग की उदासीनता से खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल, जिम्मेदार बेखबर सुलतानपुर। बल्दीराय कस्बे में कथित रूप से मिलावटी और सिंथेटिक मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दुकानों पर मानकों की अनदेखी कर तैयार की जा रही मिठाइयां खुलेआम बेची जा रही हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से प्रभावी जांच और कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की नियमित जांच न होने से मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि संबंधित फूड इंस्पेक्टर की कथित मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की बिक्री बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल और गंभीर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से बल्दीराय कस्बे में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण कर नमूने लेने और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग कब जागेगा और मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?