सुलतानपुर दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी की
सुलतानपुर दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।अधिवक्ता से मिलने आए युवक की स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोर कुछ ही मिनटों में उड़ा ले गए।घटना से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया।कोतवाली देहात क्षेत्र के मझिलेनगांव निवासी अभिषेक यादव अपने एक न्यायिक कार्य के सिलसिले में दीवानी न्यायालय पहुंचे थे।उन्होंने गेट नंबर-3 के सामने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक यूपी 36 एस 9511 खड़ी की और अधिवक्ता से मिलने चले गए।करीब तीन बजे लौटने पर बाइक गायब मिली।पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद यूपी 112 पर सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर संबंधित थाने में तहरीर देने को कहा।कचहरी जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके से दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पीड़ित ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और बाइक बरामद करने की मांग की है।