Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १३ घंटे पहले

पम्प संचालक पर मार पीट का आरोप, पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर

पम्प संचालक पर मार पीट का आरोप, पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर

बड़हलगंज: उपनगर बड़हलगंज के फोर लेन पर स्थित एक पेट्रोल पम्प संचालक पर नगर निवासी एक युवक ने मारने पीटने व जाति सूचक शब्द से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे मुकद्दमा दर्ज करने की मांग किया है। ।।।।__नगर पंचायत बड़हलगंज वार्ड संख्या एक कालीचौरा निवासी भाजपा के सभासद संजय सोनकर पुत्र लालचंद सोनकर ने थाना बडहलगंज को दिए तहरीर में बताया है कि वह 19 मई 2026 को समय लगभग 09 बजे अपने स्कूटी में पेट्रोल भरवाने फोर लेन पर स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पम्प पर गया था।काफी भीड़ होने के वजह से वह भी लाइन में लग कर इंतज़ार कर रहा था कि पेट्रोल पम्प संचालक लड्डू यादव द्वारा लोगों को अपशब्द बोला जा रहा था। पीड़ित ने लड्डू यादव से कहा कि टंकी के मालिक होकर आप को लोगों से ऐसी बात नही करनी चाहिए। इसी बात पर रंज होकर लड्डू यादव पुत्र अज्ञात ने प्रार्थी को माँ-बहन की गन्दी गन्दी गाली व जाति सूचक शब्द कहते हुए थप्पड़ से मारने लगा। पेट्रोल टंकी के सभी कर्मचारी भी मिलकर प्रार्थी को घेर लिए और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि लड्डू यादव व मौजूद अन्य कर्मचारी काफी मनबढ़ किस्म के ब्यक्ति है और कानून के पाबंद नहीं हैं। साथ ही असामजिक तत्वों से सांठ-गाँठ रखते हैं। पीड़ित ने लड्डू यादव पुत्र अज्ञात व टंकी के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ प्रथम सूचना दर्ज करके कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

1 likes
0 comments0 shares