Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बच्चों के विवाद को लेकर मनबढों ने मां और बहनों को पीटाघायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी अखिलेश पुत्र विनोद की तहरीर पर पुलिस ने खुशबू पुत्री छेदी, छेदी पुत्र अज्ञात, गुलशन व गुलाब पुत्रगण छेदी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी अखिलेश ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही छेदी अपने दो पुत्रों गुलशन व गुलाब और पुत्री खुशबू के साथ मिलकर बीते 2 अक्टूबर को शाम सात बजे के करीब बच्चों के विवाद को लेकर मेरी मां सागरमती देवी पत्नी विनोद व मोनी और सोनी पुत्री विनोद को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares