P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले
बांसगांव संदेश बरहज बरहज बाजार में 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
बांसगांव संदेश बरहज बरहज बाजार में 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप पानी का संकट गहराया। बरहज नगर में सुबह 6:00 बजे से दिन के 2:00 तक बिजली सप्लाई न आने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार लाइन में फाइट आने कारण सप्लाई बंद है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बिजली न होने से सबसे अधिक दिक्कत पेयजल को लेकर हो रही है। मोटर और सबमर्सिबल बंद होने से लोगों के घरों में पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल नजर आए। स्थानीय नागरिकों ने विभाग से जल्द से जल्द फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
1 likes
0 comments1 shares