Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२९ मिनट पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, देवरिया कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया उत्तर प्रदेश द्वारा

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, देवरिया कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया उत्तर प्रदेश द्वारा

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, देवरिया कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया उत्तर प्रदेश द्वारा छात्रों पर हुए कथित दुर्व्यवहार एव लाठीचार्ज को लेकर महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम संबोधन ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी देवरिया को सौपा गया। नेक्स्ट अपडेट की रिपोर्ट देवरिया नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर संसद भवन तक छात्रों पर हुए दिल्ली पुलिस के द्वारा कथित लाठीचार्ज से घायल हुए छात्रों एवं छात्राओं को लगे गंभीर चोट से पूरा देश दुखित एवं आक्रोशित हैं जिसके विरोध में जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया के द्वारा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ प्रीतम के अगुवाई में अधिवक्ता प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी देवरिया कार्यालय के सामने जोरदार विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिलाधिकारी मकसूदन हुल्गी देवरिया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन पत्र सौंपा और पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। बार के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही प्रदर्शन में शामिल किसी भी अवांछित तत्व की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि छात्रों के साथ हुई कथित अभद्रता और बल प्रयोग की जिम्मेदारी तय कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो सके। इस दौरान बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा उर्फ प्रीतम, शिवकुमार श्रीवास्तव, रत्नेश्वर सिंह आदि अधिवक्ता और भारी संख्या में दीवानी न्यायालय के अधिवक्तागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सतर्क रही और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ देवरिया से नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ की रिपोर्ट।

0 likes
0 comments1 shares