Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३३ मिनट पहले

हेल्दी बेबी शो में हुई बच्चों के स्वास्थ्य की जांच -देवरहा बाबा

हेल्दी बेबी शो में हुई बच्चों के स्वास्थ्य की जांच -देवरहा बाबा

हेल्दी बेबी शो में हुई बच्चों के स्वास्थ्य की जांच -देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण कक्ष और आयुष्मान आरोग्य मंदिर दानोपुर में हेल्दी बेबी शो का हुआ आयोजन देवरिया, 25 सितम्बर,2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण कक्ष और आयुष्मान आरोग्य मंदिर दानोपुर में हेल्दी बेबी शो का शुभारम्भ अरबन नोडल अधिकारी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अश्वनी पाण्डेय की अध्यक्षता किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों द्वारा माताओं को संतुलित आहार, साफ-सफाई और सही पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं । इस दौरान बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि बच्चों के नियमित टीकाकरण और शुरुआती विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि धात्री एवं गर्भवती महिलाओं के साथ उनके परिजनों को भी स्तनपान, नवजात देखभाल और मातृ स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक होना जरूरी है।नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन की शुरुआत केवल मां के स्तनपान से ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से होती है। उन्होंने बताया कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू कराना और 6 माह तक केवल मां का दूध पिलाना शिशु के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। परिवार का सहयोग मिलने पर माताएं अधिक आत्मविश्वास के साथ स्तनपान करा पाती हैं, जिससे कुपोषण और संक्रमण जैसी समस्याओं का खतरा काफी कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि स्तनपान के प्रति केवल माताओं को जागरूक करना नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। जब परिवार धात्री महिला का सहयोग करेगा, तभी नवजात को समय पर स्तनपान, बेहतर देखभाल और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु ही विकसित समाज की सबसे मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम में बच्चों का वजन, लंबाई और सामान्य स्वास्थ्य की जाँच उम्र के अलग-अलग चरणों (जैसे 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष और 3 से 5 वर्ष) के हिसाब से की गईं। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ विपिन रंजन, डीसीपीएम राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

1 likes
0 comments1 shares