*पुलिस और वनविभाग की मिली भगत से अखंण्डनगर के बछेडिया में चलता
*पुलिस और वनविभाग की मिली भगत से अखंण्डनगर के बछेडिया में चलता है अवैध लकडी का अड्डा* *बछेडिया में अवैध लकडी अड्डे पर प्रतिबंधित लकड़ियों का लगा भ्रमार* दैनिक उज्जवल ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर पंकज सिंह सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील अन्तर्गत अखंडनगर के बछेडिया में लकडि माफियाओं का बोलबाला चलता है यहां सरकार का आदेश नहीं चलता है बल्कि लकड़ी माफिया का आदेश चलता है वनविभाग के रेंजर और क्षेत्रीय वन दरोगा का महीने में हाथ गर्म कर दिया जाता है और इसी के कारण वनविभाग को सुचित करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है सुत्रो के अनुसार बछेडिया में अबैध लकडी जैसे आम गुलर पाकड पाकड जमुन के बोटे और जलौनी का जखीरा लगा रहता है जिले के इमानदार जिला अधिकारी महोदय को भी वनविभाग वाले गलत रिपोर्ट लगा कर मामले का पटा क्षेप करते हैं इस बात को लेकर D F Oसे शिकायत करने पर उनके ही विभाग के कर्मचारियों द्वारा लकडी माफियाओं को बचा लिया जाता है देखना है अब तेजतर्रार जिला अधिकारी में गिने जाने वाले सुल्तानपुर के जिलाअधिकारी महोदय क्या करते हैं