Bansgaon Sandesh
Login

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश 17

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश 17

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान देवरिया । बांसगांव सन्देश । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा समय से तैयार कर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जिनके नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत होंगे। नगर पंचायत एवं नगर पालिका स्तर पर कंट्रोल रूम के लिए अधिशासी अधिकारी (ईओ) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए डीसी एनआरएलएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अभियान के प्रभावी अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डीईएसटीओ/डीआईओएस होंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा अभियान से संबंधित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, जिला विकास अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares