जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं रही व्हीलचेयर की व्यवस्था, दिव्यांगों

जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं रही व्हीलचेयर की व्यवस्था, दिव्यांगों को हुई परेशानी देवरिया। जिले में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग लोगों को कार्यालय परिसर में आने-जाने और बैठने में परेशानी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी आते हैं, जिनमें दिव्यांग और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं, लेकिन उनके लिए बुनियादी सुविधाओं की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी।फरियादि रूबी देवी ने कहा कि अगर प्रशासन पहले से व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर देता, तो दिव्यांगजनों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। इसको लेकर लोगों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है।