पिडीत ने मिलावटी गहने बेचने का लगाया आरोप गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा

पिडीत ने मिलावटी गहने बेचने का लगाया आरोप गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के अतायर निवासी नरसिंह यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक से मिलकर मझगावां में स्थित एक स्वर्णकार पर मिलावटी गहने बेचने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक से की गयी शिकायत में पीडित ने लिखा है कि कुछ वर्ष पहले मझगावां में एक दुकान से सोने के आभूषणों की खरीदारी की थी। कुछ समय बाद सोने की चेन के शुद्धता की जांच कराई तो पता चला कि मिलावटी सोना है। इसकी शिकायत मेरे द्वारा थाने पर की गयी तो दुकानदार ने सोने की चैन बदल कर दूसरा दिया। आरोप है कि दुकानदार ने कहा था कि अन्य गहने की शुद्धता में कमी होगी तो वह गहनों को वापस कर लेगा। शंका होने पर अन्य गहने की जांच कराई तो वो भी गहना मिलावटी निकला। अब इसकी शिकायत करने पर दुकानदार गहने बदलने से आनाकानी कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने दुकानदार पर भरोसा कर अपने रिश्तेदारों को भी इसी दुकान से आभूषणों की खरीदारी कराया था। जिसकी शुद्धता को लेकर आशंका उत्पन्न हो गयी है। पीड़ित ने दुकानदार पर कार्यवाई करने की मांग की है।