Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३१ मिनट पहले

जिलाधिकारी ने महुआपाटनपुल मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने महुआपाटनपुल मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने महुआपाटनपुल मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश। देवरिया, 18 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआपाटन पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ ही यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि विसर्जन के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विसर्जन घाटों पर तैनात पुलिस, राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी तत्परता एवं गंभीरता से निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर अनिमेष वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares