*होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा नगर क्षेत्र में
*होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा नगर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* सुलतानपुर: दिनांक 04 मार्च, 2026 रात्रि को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थानों व बाजारों में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया । ड्यूटी चेकिंग व सतर्कता: भ्रमण के दौरान मार्ग में तैनात पुलिस बल/पिकेट डियुटियों को चेक किया गया। महोदय द्वारा ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। डीजे संचालन हेतु शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए महोदय ने निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। इस पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा