पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

चौरी चौरा गोरखपुर। समय और अनुशासन पत्रकारिता की जान होती है खबर वह नहीं जो कही से मिलती है खबर वह है जो पत्रकार द्वारा स्थल पर पहुंच कर ली जाती है।लोगों की आवाज बनना है, जिनकी आवाज व्यवस्था तक नहीं पहुंच पाती। उक्त बाते वरिष्ठ पत्रकार पूर्व सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही ने रविवार को शहीद बंधु सिंह के डुमरी खास स्थित मैरिज लॉन में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित वर्तमान पत्रकारिता एवं चुनौतियां विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संवाद एकतरफा नहीं, दो तरफा होना चाहिए। समय और अनुशासन पत्रकारिता की जान हैं। पत्रकार को सच को सच कहने का साहस रखना चाहिए। पत्रकार को किसी के द्वारा भेजी गई सूचना पर निर्भर रहने के बजाय मौके पर जाकर खबर जुटानी चाहिए।वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और पत्रकारों की स्थिति में गिरावट चिंता का विषय है। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन विश्व रैंकिंग में भारत 157वें स्थान पर है। मीडिया पर बड़े समूहों का प्रभाव बढ़ने से स्वतंत्र पत्रकारिता के सामने चुनौती खड़ी हुई है गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रत्नाकर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का रास्ता हमेशा संघर्षपूर्ण रहा है। आजादी के समय पत्रकारों ने कठिन परिस्थितियों में भी जनता की आवाज को बुलंद किया। आज भी पत्रकारों को समाज की अंतिम आवाज को सामने लाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में सबसे तेज बनने से अधिक जरूरी विश्वसनीय बनना है। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष पत्रकार अरविंद राय ने कहा कि पत्रकारिता में ईमानदारी से समझौता नहीं होना चाहिए। पैसा और शोहरत अन्य क्षेत्रों में भी मिल सकती है, लेकिन पत्रकार की असली पहचान उसकी ईमानदारी है कार्यक्रम को डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी एसडीएम रवि सिंह ने भी संबोधित किया . प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें महिला खिलाड़ी अर्पिता सरोज, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पुष्पा यादव, किक बॉक्सर मानसी निषाद, हाकी कोच रीता मिश्रा, ताइक्वांडो कोच गुलशेर सिंह गिल, क्रिकेटर इमरान अली, शाह आलम, एथलीट हरिओम यादव, धाविका स्नेहा यादव, सिद्धि, हरिओम जायसवाल, वंशिका यादव, कैप्टन आद्या प्रसाद दुबे, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. दिनेश मणि, डॉ. सतीश यादव, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. ओमशिव मणि, डॉ. शाहनवाज, सर्प मित्र पंकज निषाद, अयूब अली, समूह में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 20 से अधिक महिलाओं को भी समान्नित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में समाजसेवी एस के शर्मा, सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया, अमित जायसवाल, प्रेस क्लब के कुशीनगर अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, वीरेश राय सहित अन्य पत्रकार सम्मानित किए गए। संचालन दिलशाद आलम ने किया। इस अवसर पर पूर्वींचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय महामंत्री दिलशाद आलम दुर्गेश यादव रामप्रताप विश्वकर्मा राजेश जयसवाल धनंजय पांडेय प्रमोद जायसवाल सुनील सिंह ओमप्रकाश गुप्ता अनिल वर्मा संजय कश्यप मुंजेश प्रजापति सुनील कुमार दिलीप कुमार दुर्गेश त्रिपाठी सहित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद