Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १५ घंटे पहले

हमीरपुर: पारिवारिक विवाद में नाती ने कुल्हाड़ी से की वृद्धा की हत्या, आरोपी हिरासत में

हमीरपुर: पारिवारिक विवाद में नाती ने कुल्हाड़ी से की वृद्धा की हत्या, आरोपी हिरासत में

राठ (हमीरपुर): थाना राठ क्षेत्र के ग्राम मवई में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना में 80 वर्षीय वृद्धा की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, रविवार 19 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम मवई में शोभारानी पत्नी स्वर्गीय रामदीन राजपूत (लगभग 80 वर्ष) की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के दौरान उनके नाती गजेन्द्र राजपूत ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही थाना राठ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares