सुल्तानपुर।शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में आयोजित अभिभावक कार्यशाला उस समय विशेष बन गई,जब
सुल्तानपुर।शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में आयोजित अभिभावक कार्यशाला उस समय विशेष बन गई,जब कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल मधु शर्मा,अमित सिंह एवं पवन मौर्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कैंब्रिज पाठ्यक्रम की वैश्विक उपयोगिता,आधुनिक शिक्षा पद्धति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।प्रतिनिधियों ने बताया कि कैंब्रिज शिक्षा प्रणाली बच्चों में तार्किक क्षमता,आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करती है। यह शिक्षा पद्धति विद्यार्थियों को रटने की बजाय समझने,विश्लेषण करने और व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित शिक्षा प्रदान करती है,जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।विद्यालय के प्रबंधक रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार विद्यालय में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था विकसित की जा रही है। विद्यालय में एआई,रोबोटिक्स,विज्ञान पाठशाला एवं रिमेडियल कक्षाओं के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।विज्ञान पाठशाला के अंतर्गत एआई एवं रोबोटिक्स की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं,जिनमें विशेषज्ञ टीम द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है।इसके अलावा विद्यालय द्वारा आईआईटी-जेईई,नीट और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी भी कराई जा रही है। कक्षा 5 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है,जिससे दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।विद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार तिवारी ने कहा कि कैंब्रिज पाठ्यक्रम का समावेश न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सुल्तानपुर जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।यह पहल निश्चित रूप से जनपद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।