Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर सड़क कटकर तालाब में बही,पीडब्लूडी ने तत्काल डलवाई ईंट।बल्दीराय तहसील क्षेत्र

सुल्तानपुर सड़क कटकर तालाब में बही,पीडब्लूडी ने तत्काल डलवाई ईंट।बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत पूरे घुप्पा पांडेय व सरैया पूरे बिसेन गांव में भारी जलभराव से सड़क कटकर तालाब में बह गई। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों ने समस्या से पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों व जेई अनुराग गुप्ता को अवगत कराया।शिकायत मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जनों ट्रॉली आधी ईंट डलवाकर रास्ते को अस्थायी रूप से चालू करा दिया।अचानक बंद हुए रास्ते से परेशान ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पीडब्ल्यूडी टीम और जेई अनुराग गुप्ता का आभार जताया।

0 likes
0 comments0 shares