Bansgaon Sandesh
Login

प्रशासनिक आश्वासन के बाद हुआ राम सुंदर का अंतिम संस्कार, तनावपूर्ण माहौल

प्रशासनिक आश्वासन के बाद हुआ राम सुंदर का अंतिम संस्कार, तनावपूर्ण माहौल शांत सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में राम सुंदर कोरी का अंतिम संस्कार प्रशासन के आश्वासन बाद संपन्न कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, विवादित भूमि की पैमाइश सहित अन्य मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। सूचना पर एसडीएम प्रभात सिंह, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन कई थानों की पुलिस के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार संपन्न कराया।

0 likes
0 comments0 shares