जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 18 मजिस्ट्रेट तैनात संवेदनशील स्थानों पर
जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 18 मजिस्ट्रेट तैनात संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी, नई परंपरा व नए मार्ग की अनुमति नहीं देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 04 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर डोल मेला भी आयोजित किए जाने की परंपरा है। शासन के निर्देश के क्रम में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के संवेदनशील स्थानों पर 18 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन्माष्टमी के अवसर पर किसी नई परंपरा अथवा नए मार्ग की अनुमति किसी भी दशा में नहीं दी जाएगी। नामित मजिस्ट्रेट अपने-अपने तैनाती स्थल के थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर जुलूस के मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों की जानकारी प्राप्त करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। नामित मजिस्ट्रेटों में शिव मंदिर, पुलिस लाइन के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़, नगर पालिका परिषद के लिए सहायक श्रमायुक्त स्कन्द कुमार, रेलवे स्टेशन परिसर के लिए डिप्टी आरएमओ सुलभ आनंद, बस स्टेशन परिसर के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव, हनुमान मंदिर, सीसी रोड के लिए जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता तथा श्री वेंकटेश्वर मंदिर, कसया रोड के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रेयती रमण चौधरी को नामित किया गया है। इसी प्रकार कस्बा मझौलीराज के लिए अधिशासी अभियंता नलकूप, सलेमपुर निशान्त सहाय, बलुआ अफगान टोला, मौनी छापर स्थित महुलन देवी मंदिर के लिए अधिशासी अभियंता नलकूप, देवरिया संजय कुमार, कस्बा लार के लिए जिला गन्नाधिकारी महेंद्र कुमार, कस्बा तरकुलवा के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई देव करण, बरवा मीर छापर, बैजनाथपुर, देसही देवरिया के लिए अधिशासी अभियंता (प्रा.खं.) लोनिवि अनिल कुमार जाटव तथा ग्राम-ककवल, लबकनी, लहड़ा के लिए जिला कृषि अधिकारी उदयशंकर को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। कस्बा रुद्रपुर के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा, कस्बा बरहज के लिए परि0नि0, जि0ग्रा0वि0अभि0 अनिल कुमार पाण्डेय, कस्बा भलुअनी के लिए उपायुक्त स्वरोजगार, देवरिया सदर वीरेन्द्र यादव, कस्बा मदनपुर के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्यखंड राधेश्याम, कस्बा खुखुन्दू के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अखिल आनंद तथा कस्बा बरियारपुर के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को शरारती एवं अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं उप निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। सभी नामित मजिस्ट्रेट पर्व से पूर्व अपने-अपने तैनाती स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे। सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस मार्गों का भ्रमण कर साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पर्व से पूर्व सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं ढीले-लटकते तारों को दुरुस्त कराने तथा अग्निशमन विभाग को सभी फायर स्टेशनों पर आवश्यक तैयारियां अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।