भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आदरणीय संगठन के

भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आदरणीय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और राष्ट्रवादी साथियों,बल्दीराय के आलामऊ बंधवा गांव में हमारे भाजपा बूथ अध्यक्ष आदरणीय राजमणि पांडेय जी के सुपुत्र सुनील कुमार पांडेय जी पर हुए जानलेवा हमले को 72 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। आज हम सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथी पीड़ित परिवार के निवास स्थान पर पहुंचे। यह अत्यंत दुखद और विचारणीय है कि उत्तर प्रदेश में आदरणीय मुख्यमंत्री जी के 'जीरो टॉलरेंस' के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद, अभी तक एक भी मुल्जिम पुलिस की गिरफ्त में नहीं है। सोचने वाली बात है: अगर भाजपा में पद रहते हुए एक निष्ठावान बूथ अध्यक्ष को न्याय के लिए मुख्यमंत्री जी के द्वार तक जाना पड़े, हमारे तो पदों का क्या औचित्य है? क्या हम सब को यह पद सिर्फ मूकदर्शक बने रहने के लिए मिले हैं? तो यह संगठन के स्थानीय नेतृत्व पर बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न होगा। हमें पद कार्यकर्ताओं की रक्षा और न्याय के लिए मिले हैं, चुप्पी साधने के लिए नहीं। जब जमीनी कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो संगठन का मनोबल कैसे बचेगा? पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री रामचंद्र मिश्र जी ने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से 30 घंटे हो गए अभी तक मीडिया या धरातल पर अब तक कोई अपडेट न आना घोर लापरवाही को दर्शाता है। बल्दीराय पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लें। हम सभी पदाधिकारियों से करबद्ध निवेदन करते हैं कि इस मामले को तत्काल उच्च स्तर पर उठाया जाए। अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी हो, अन्यथा कार्यकर्ताओं का आक्रोश दबाना मुश्किल होगा।- अगर हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर आंख उठाने वालों को तुरंत कड़ा सबक नहीं सिखाया गया, तो ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का विश्वास टूट जाएगा। *एक व्यथित और जागरूक भाजपा पदाधिकारी न्याय की इस लड़ाई में हम सब बूथ अध्यक्ष जी के परिवार के साथ खड़े हैं!*