*गीडा के सेक्टर 13 में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड
*गीडा के सेक्टर 13 में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा* *गीडा मे स्थित फैक्ट्रीयो में बार-बार आग लगना संशय के घेरे में* सहजनवा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा)के अंतर्गत क्षेत्र के सेक्टर 13 में स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी फैक्ट्री में आग लगने की घटना ने सभी को असमंजस में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। एसडीएम सहजनवा और एसएचओ गीडा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। राहत की बात यह रही कि आग के दौरान सड़क पर कोई अफरा-तफरी नहीं मची और ना ही लोगों के आवागमन में कोई बाधा आई।प्रशासन ने आग पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। हालांकि, फैक्ट्रियों में बार-बार आग लगने की घटनाओं को लेकर अब सुरक्षा उपायों और प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आग बुझाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन और कारणों की जांच की जाएगी।वही लोगों का कहना था कि गीडा मे स्थित फैक्ट्री में बार बार आग लगना सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़ा करता है कि अधिकांश फैक्ट्रियों मे फायर के सुरक्षा इंतजाम केवल खाना पूर्ति करने के लिए लगाये गए हैं, वही जब कोई बड़ी घटना घटित होती है तो गीडा प्रशासन व अस्थानिय प्रशासन कुम्भकर्णी नीद से जाग जाती है और फिर कुछ दिन बीत जाने के बाद पूरी तरह शांत हो जाती है और फिर उसी तरह जांच बन्द हो जाती और फैक्ट्रियों का काला कारोबार सुरु हो जाता है अब देखना है कि जिम्मेदार इस मामले में क्या कार्यवाही करते हैं, या फैक्टी को क्लीन चिट देकर सरकार के धन का बंदरबांट करते हैं