*11 मई को खड़ेसरी में होगा भारत माता मूर्ति का भव्य अनावरण समारोह*

बड़हलगंज,मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा आगामी 11 मई, सोमवार सायं 7 बजे खड़ेसरी स्थित साईं मंदिर परिसर में भारत माता मूर्ति अनावरण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित होगा। समारोह में प्रदेश और क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इस अवसर पर *मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. ओम प्रकाश राजभर* उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में *सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर* कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन समिति से जुड़ी समाज सेविका एवं भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता तथा युवा मंच के राष्ट्रीय प्रभारी शिखर गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दीप प्रज्ज्वलन एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक एकता और राष्ट्र सम्मान का संदेश देगा।