Hamirpur२१ दिन पहले
डीएम की जनसुनवाई में 90 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का त्वरित निस्तारण

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में लगभग 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
1400 likes
0 comments0 shares