Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सरदारनगर की अमृता का एसआई में चयन क्षेत्र में हर्ष

सरदारनगर की  अमृता का एसआई में चयन क्षेत्र में हर्ष

चौरीचौरा गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया चौराहे के किराना दुकानदार बृजेश चौरसिया की बेटी अमृता चौरसिया पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुई है। उसके चयन से सरदारनगर क्षेत्र के व्यवसायियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। अमृता चौरसिया के पिता वर्षों से लकवा रोग से ग्रसित है और अपना किराना की दुकान चलाते है। अमृता पिछले वर्ष आरक्षी की परीक्षा में सफल हुई थी। वह वर्तमान में बलिया में तैनात है। वह एसआई में चयनित हो गई। अमृता की सफलता पर सरदारनगर के व्यवसायियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

0 likes
0 comments1 shares