Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

बाढ़ पर सीएम योगी सख्त: वाराणसी के सलारपुर समेत बाढ़ग्रस्त इलाकों का

बाढ़ पर सीएम योगी सख्त: वाराणसी के सलारपुर समेत बाढ़ग्रस्त इलाकों का

बाढ़ पर सीएम योगी सख्त: वाराणसी के सलारपुर समेत बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अफसरों को दिए राहत के निर्देश *वाराणसी/लखनऊ, 05 सितंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वाराणसी के सलारपुर समेत गंगा और वरुणा नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। हेलीकॉप्टर से पूरे प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राहत शिविरों में भोजन, दवा और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

0 likes
0 comments0 shares