Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpurलगभग १३ घंटे पहले

कंचन नदी के बिमटी छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रती महिलाओं ने श्रद्धा भाव से किया पूजा अर्चना

कंचन नदी के बिमटी छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रती महिलाओं ने श्रद्धा भाव से किया पूजा अर्चना

कंचन नदी के बिमटी छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन गोला (गोरखपुर)। छठ महापर्व के पावन अवसर पर गोला क्षेत्र के कंचन नदी स्थित बिमटी छठ घाट पर रविवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं सहित पुरुष एवं अन्य श्रद्धालु एकत्रित हुए। व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर गौतम निषाद, विद्युत फिटर मैनेजर की देखरेख में विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान गौतम निषाद, सोनू निषाद, आजाद निषाद, मोहन यादव, रामकरण निषाद, गौरव निषाद, अनमोल निषाद, हिमालय, आलोक, सत्य प्रकाश, राहुल, पंकज, अनिरुद्ध, अरुण, इंद्रजीत, सचिन, नितेश, सोमनाथ, हरकेश, देवनाथ, बैजनाथ एवं अरविंद सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए छठी मैया से अपनी मन्नतें मांगीं। छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से कंचन नदी का तट गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ छठी मैया की आराधना कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। छठ महापर्व ने एक बार फिर क्षेत्र में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

0 likes
0 comments0 shares