कन्याओं का विवाह बटुकों के यज्ञोपवीत में सहयोग करेगा भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा

चौरी चौरा गोरखपुर। भारतीय ब्राह्मण उत्थान महा सभा की बैठक पिपराइच के हेमधापुर में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया का आयोजन प्रेम कुमार मिश्रा ने किया। संचालन कृष्ण गोपाल ओझा प्रदेश महासचिव ने किया। विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय जी थे । बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने पर विचार किया गया। शशिभूषण पांडेय जी ने कहा कि हर संगठन का कार्यकर्ता ही संगठन रीड होता हैं। इसके बाद गरीब ब्राह्मण परिवार के कन्या का विवाह, बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार असहायों को सहयोग करना किसी बड़ी समस्या में भी यह संगठन निश्चित रूप से सहयोग करेगा । संगठन में कुछ नए लोगों को जिम्मेदारी मिली है जिसमें विजय कुमार शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, जग मोहन शुक्ला मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश, प्रेम कुमार मिश्रा को युवा प्रकोष्ठ, महेंद्र नाथ पाठक को जिला सचिव, कन्हैयालाल मिश्रा को गोरखपुर मंडल अध्यक्ष, संदीप पाठक को प्रदेश सचिव योगेंद्र पाठक को युवा प्रकोष्ठ की संगठन की नई जिम्मेदारी दी गई। विवेक दुबे जी प्रदेश महासचिव ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपना कार्य संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और बहुत बहुत बधाई दी । इस अवसर पर जनार्दन पांडेय, कुबेर नाथ दुबे, अनिल शुक्ला, ब्रजेश पांडेय, विद्या सागर पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष पिपराइच, आदि