Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका सुल्तानपुर। शहर के वार्ड नंबर-11 स्थित प्यारपट्टी रोड पोशाला पर सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद के कबाड़ गोदाम में रविवार रात को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से लगातार तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी कर लोगों को दूर हटाया। आग और धुएं के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

0 likes
0 comments0 shares