Sonbhadra९ मिनट पहले
रिहन्द बाँध : आवश्यक सूचना एवं सतर्कता की अपील

⚠️ रिहन्द बाँध : आवश्यक सूचना एवं सतर्कता की अपील लगातार वर्षा एवं जल आवक के कारण रिहन्द बाँध का जलस्तर 870.20 फीट (265.24 मीटर) तक पहुंच गया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार किसी भी समय बाँध के गेट खोले जा सकते हैं। छोड़ा गया जल ओबरा बाँध होते हुए सोन नदी में प्रवाहित होगा। रेणु एवं सोन नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के नागरिक सतर्क रहें, नदी एवं तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा प्रशासनिक सूचनाओं का पालन करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
0 likes
0 comments0 shares