Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur४ मिनट पहले

चौरी चौरा विधायक आवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन चौरीचौरा

चौरी चौरा विधायक आवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन चौरीचौरा

चौरी चौरा विधायक आवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने रविवार को तरकुलहा मोड़ स्थित अपने आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। विधायक सरवन निषाद व कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरवन निषाद ने कहा कि होली पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सामाजिक सौहार्द मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी से प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारंपरिक होली गीतों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों की धुन पर कार्यकर्ता व आमजन झूमते नजर आए। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचनराम, पूर्व संसद प्रवीण निषाद, अमित निषाद, भाजपा नेता विजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, सभासद मुन्ना भुज, राजकुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, रामदुलारे चौधरी, सुनील निषाद, प्रधान संघ अध्यक्ष अच्छेलाल साहू, सरदारनगर मंडल अध्यक्ष राजदेव पासवान, योगेंद्र जायसवाल, दिलीप यादव, विनोद शर्मा, सत्यप्रकाश दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares