Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

दिव्यांग बच्चों के चेहरे ब्रेल पुस्तकें एवं अंक पत्र पाकर खिल उठे

दिव्यांग बच्चों के चेहरे ब्रेल पुस्तकें एवं अंक पत्र पाकर खिल उठे

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत हरपुर के माध्यमिक विद्यालय हरपुर-बुदहट प्रथम में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के विद्यालयों के अल्प दृष्टि दोष, पूर्ण दृष्टि दोष एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि की पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान हरपुर मदन मुरारी गुड्डू उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार ब्रेल बुक, एंलार्ज बुक किट वितरित की गई। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों को अंकपत्र एवं पुस्तकें भी प्रदान की गईं। बीईओ श्री वर्मा ने बच्चों को पढ़ने-पढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए पढ़ाई के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक/प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, स्पेशल एजुकेटर जयकिशन, माधव प्रसाद, अनूप पाठक, रूबी भारती, सहायक अध्यापिका संध्या भारती, बिन्दु कुमारी, अनुदेशिका अनुराधा सिंह, प्रतिमा निगम सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares