H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
आर. एच. पी. एम. राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ पौधरोपण * चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया पौध रोपण

बड़हलगंज।बडहलगंज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पर प्रेरणा से शुरू हुए "एक पेड़ माँ के नाम" की कड़ी में राजा हरि प्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में पौध रोपण किया गया। रविवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश वर्मा के साथ भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ गोरखपुर के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने पांच पौधों का रोपड़ कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा छात्रों से पेड़ लगाने के साथ लगाए गए पौधों को बचाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना और उसको संरक्षित करना चाहिए। पौधारोपण अभियान में डॉक्टर विवेक व, डॉ अनुराग यादव, हिमांशु गौड़, राजा शर्मा, विकास गौड़, मनोज निगम एवं कॉलेज के छात्रों व स्टाफ ने सहयोग किया।
1 likes
0 comments0 shares