Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१७ मिनट पहले

हनुमंत धाम सरदार नगर राधा-कृष्ण मंदिर बरईपार में मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

हनुमंत धाम सरदार नगर राधा-कृष्ण मंदिर बरईपार में मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

चौरी चौरा गोरखपुर।श्री हनुमंत धाम सरैया सरदारनगर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास मनाया जायेगा इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई सायंकाल से गायक कलाकार पवन सिंह और साथियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी क्षेत्र के ग्राम सभा बरईपार स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर इसे लेकर मंदिर समितियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरैया हनुमंत धाम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार चार सितंबर को शाम 7:30 बजे से मनाया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होंगे। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष राम निवास पांडेय ने क्षेत्रवासियों से समय से कार्यक्रम में पहुंचकर भजन-कीर्तन का श्रवण करने और भगवान के जन्मोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

0 likes
0 comments1 shares