विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में लगाए पौधे, लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील गाजीपुर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपने आवास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, विद्यालयों, कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहभागी बनें।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लीया। "हर पौधा पर्यावरण सुरक्षा का प्रहरी" विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाकर ही पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव है।