बांसगांव संदेश बरहज *आटा मिलों पर खाद्यसुरक्षा विभाग की छापेमारी, नमूने जांच को भेजे

आटा मिलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नमूने जांच को भेजे गए* देवरिया, 05 अगस्त। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को जनपद की दो आटा मिलों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पहाड़पुर स्थित श्री गणपति रोलर फ्लोर मिल तथा पुरवा स्थित प्रकाश ट्रेडर्स फ्लोर मिल में लेबलिंग संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों आटा मिलों से आटा, मैदा एवं सूजी के कुल तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।