Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३ दिन पहले

सरदारनगर में सोलर शोरुम का हुआ उदघाटन

सरदारनगर में सोलर शोरुम का हुआ उदघाटन

चौरीचौरा गोरखपुर। सरदारनगर में श्रद्धा प्रेम इंटरप्राइजेज शो रूम का पूर्व शिक्षक रमानिवास पांडेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शो रूम के खुलने से स्थानीय लोगों को सोलर तकनीकी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। किफायती दर पर आधुनिक सोलर तकनीकी की सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। दुकान के संचालक शिव जी गुप्ता ने बताया कि यहां सोलर सिस्टम से सम्बंधित सभी तरह के उपकरण उपलब्ध हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी यहां पूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध है। इसके साथ ही अनुभवी इंजीनियरों द्वारा इंस्टालेशन और सर्विसिंग की भी सुविधा है।

100 likes
0 comments0 shares