चौरी चौरा में सपा का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ

चौरीचौरा । चौरी चौरा विधानसभा के फुलवरिया मोड़ स्थित एक निजी मैरिज हॉल में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। सपा नेता डॉ. विशाल सिंह और विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ शिरकत की एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के माहौल में चार चांद लगा दिए। फगुआ और होली के पारंपरिक गीतों पर सपा नेता और कार्यकर्ता खुद को झूमने से नहीं रोक सके। पूरा परिसर 'समाजवाद' और 'होली' के गीतों से गुंजायमान रहा। इस दौरान फूलों की होली भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विशाल सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है जो हमें ऊंच-नीच और भेदभाव भूलकर सबको गले लगाने का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज में भाईचारा फैलाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह में जोश भरते हुए कहा कि आज का यह उत्साह कार्यकर्ताओं की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि "अभी तो यह मिलन समारोह है, लेकिन असली होली का जश्न उस दिन मनाया जाएगा जब प्रदेश की कमान अखिलेश यादव के हाथों में होगी और वे पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे।"इस अवसर पर मुख्य रूप से मार्कण्डेय यादव, अम्बरीष यादव, बबलू अंसारी, राजन रावत, नरसिंह यादव, अलबेला यादव, दूधनाथ मौर्य, शैलेश यादव, रोहित सिंह, जितेन्द्र यादव, उमेश कुमार सहित विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें