Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३० मिनट पहले

बरहज तहसील में 16 अक्टूबर को लगेगा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान शिविर।

बरहज तहसील में 16 अक्टूबर को लगेगा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान शिविर। देवरिया 13 अक्टूबर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास राम जनम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पत्र के क्रम में 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को तहसील बरहज के सभागार में सुबह 10 बजे से सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में जनपद के विभिन्न सामाजिक क्षेत्र के विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों के आवेदन भी कराए जाएंगे, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने तहसील बरहज के चयनित लाभार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर तहसील सभागार में उपस्थित होकर स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही संबंधित योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों से आवश्यक अभिलेखों के साथ शिविर में पहुंचकर आवेदन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पात्र लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी बात कही।

1 likes
0 comments1 shares