छोटी बहन और भांजी के साथ शौच के लिए निकली किशोरी कोशादी का झांसा देकरयुयक ने किया अपहरण मुकदमा,
हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश *हरपुर-बुदहट* थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक गांव के मुकेश पुत्र अनिल, भाई नीरज, अनिल पुत्र स्व राम वृक्ष, और अनिल की पत्नी संजू देवी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 115(2), 87, 352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 14 जून को शाम पांच बजे के करीब गांव के दक्षिण अपने छोटी बहन और भांजी के साथ शौच करने के लिए पोखरे पर गई हुई थी कि वापस घर आते समय रास्ते में मुकेश पुत्र अनिल निवासी ग्राम चांदपार ने शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया और उसके गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भर दिया। भांजी के शोर मचाने पर मैं और मेरे पति पहुंचे तो मुकेश उसका भाई नीरज व अनिल और अनिल की पत्नी संजू देवी ने मिलकर मुझे और मेरे पति को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारे पीटे और जान-माल की धमकी देने लगे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।