शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर गोरखनाथ थाने पर शांति समिति की बैठक

*शब-ए-बारात को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा* *शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर गोरखनाथ थाने पर शांति समिति की बैठक* *माहौल खराब करने वालो पर होगी कड़ी करवाई- विजय प्रताप सिंह थाना प्रभारी गोरखनाथ* *गोरखपुर*/ आगामी 3 फरवरी को देशभर में शब-ए-बारात पर्व मनाया जायेगा शब-ए-बारात को लेकर गोरखनाथ थाने पर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें मस्जिदों के इमाम पार्षदों और संभ्रांत लोगो को आमंत्रित किया गया था थाना प्रभारी गोरखनाथ विजय प्रताप सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शब-ए-बारात 3 फरवरी को मनाया जाएगा। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने का आग्रह किया। शब ए बारात को देखते हुए थाना प्रभारी स्पष्ट किया है युवा बाइकर्स एवं हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेंगे तथा हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेंगे कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी सोशल मीडिया पर पुलिस 24 घंटे निगरानी कर रही है आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी पूरे क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा माहौल खराब करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा कठोर करवाई की जाएगी। हिन्दू मुस्लिम एक कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी गोरखनाथ मक्की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सगीर अहमद कासमी चौधरी अयाज अध्यक्ष अंसारी पार्षद जुबेर अहमद पार्षद पार्षद पवन सिंह, बरकत अली, खैरुल वरा अंसारी, निहाल अहमद अंसारी आदि लोगो ने गोरखनाथ थाने के नवागत थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह को साल ओढ़ा कर स्वागत किया मक्की जामा मस्जिद के इमाम साहब ने लोगो से अपील की है कि ये रात बड़ी मुकद्दस रात है अल्लाह की इबादत करे और अमन शांति का पैगाम पेश करे वही हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने कहा कि शबे ए बारात इबादत की रात है बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाए हम मुस्लिम हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मानने वाले है जैसे हमारे नबी ने पूरी में अमन शांति मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया है उन्ही के पैग़ाम पर चल कर हम भी आगे बड़े और बेहद ही सादगी के साथ शबे ए बारात मनाए कोई ऐसा काम न करे जिससे शांति व्यवस्था बिगड़े पुलिस का सहयोग करे।