D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
विधायक ने बिलारी के धर्मेंद्र यादव के निधन पर जताया शोक अधिकारियों से शव लाने के लिए किए वार्ता

चौरी चौरा। चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने कहा बिलारी निवासी धर्मेंद्र यादव के दक्षिण अफ्रीका में निधन की खबर बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।धर्मेंद्र यादव के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव लाने के लिए संबंधित लोगों एवं अधिकारियों से वार्ता की गई है। परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। मैं इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हूं और परिवार की हर संभव मदद के लिए तत्पर हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
0 likes
0 comments1 shares