सोनभद्र- थाना हाथी नाला क्षेत्र अंतर्गत भीषण हादसा दो ट्रैकों की आपस में भिड़ंत होने से लगी आग दो की मौत

डाला सोनभद्र- स्थानीय थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के भूतिया पुलिया के पास रेणुकूट वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर दो ट्रक में हुई भिड़ंत दो लोगों के मरने की आशंका, शनिवार को शाम लगभग साढ़े चार बजे हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के भुतहिया पुलिया के पास रेणुकूट वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर दो ट्रक में हुई भिड़ंत जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं हाथी नाला थाना के तरफ से केशर बदाम दुध लोड ट्रक उसी दौरान हथवानी गांव के भुतहिया रेणुकूट मार्ग के पास रेनू कुट के तरफ से राखड लोड हाइवा से आमने-सामने सिधा टक्कर हो गई। जिसमें एक दूध लदा ट्रक का खलासी का केविन में दबने से की मौत हो गई और दुसरा राखड लोड हाइवा चालक की केविन फंस कर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई इसकी सूचना पाकर हाथी नाला थाना की पुलिस और चोपन थाना अल्ट्राटेक डाला और हिंडाल्को की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी गई । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व ओबरा सीओ भी मौके पहुंचे। केशर बदाम दुध लदा ट्रक का खलासी का मौत बताया जा रहा है व चालक घायल हो गया जिसको हिंडाल्को अस्पताल भेजवाया गया जहां ईलाज जारी है। वहीं आग लगी दोनों क्षतिग्रस्त को दो जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया जिसके उपरांत लगभग चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया । तब तक हाथी नाला से रेनू कोट मार्ग जाम लगने की वजह से रूट डायवर्ट कर दिया गया।