Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

*माननीय मुख्यमंत्री जी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेट

*माननीय मुख्यमंत्री जी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेट

माननीय मुख्यमंत्री जी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आज माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनहितकारी कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जनपद में प्रस्तावित एवं आगामी विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। भेंट के दौरान जनपद के समग्र विकास, विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से जनपद में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर जनपद में डीएमएफ, उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

0 likes
0 comments0 shares