अंबेडकर जयंती पर झांकियां जाम में फंसी, पयागीपुर चौराहा एक घंटे से
अंबेडकर जयंती पर झांकियां जाम में फंसी, पयागीपुर चौराहा एक घंटे से ठप सुल्तानपुर।अंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही झांकियां भीषण जाम में फंस गई हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे से पयागीपुर चौराहा पूरी तरह जाम है, जिससे न तो झांकियां आगे बढ़ पा रही हैं और न ही आम वाहन निकल पा रहे हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। झांकियों में शामिल लोग भी गर्मी और अव्यवस्था के बीच परेशान नजर आ रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। न तो ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोशिश हो रही है और न ही जाम खुलवाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि इतने बड़े आयोजन के बावजूद प्रशासन ने पहले से कोई ठोस योजना नहीं बनाई, जिसका खामियाजा अब आम जनता और आयोजकों दोनों को भुगतना पड़ रहा है। अगर समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो जाम और विकराल रूप ले सकता है।