D
Gorakhpurलगभग ५ घंटे पहले
रक्तदान शिविर का आयोजन आज
चौरी चौरा। माँ वैष्णो कोचिंग सेन्टर, मंगल विवाह भवन मुंडेरा बाजार, चौरी चौरा मे विशाल रक्तदान शिविर श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोष जिला चिकित्सालय, गोरखपुर के सहयोग से 17 जून सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक डाक्टरों की टीम के देख-रेख में रक्तदान होगा, कार्यक्रम के आयोजको ने अपील किया की ज़्यादा से ज़्यादा लोग अपना रक्तदान करें एवं अपने लोगों को लाकर भी रक्तदान कराए, रक्तदान महादान है, मानवता के लिए इससे इससे बढ़कर कोई भी नेक-कार्य नहीं हो सकता है, प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, हमारा रक्त कई जिन्दगी को बचा सकता है । रक्तदान शिविर लक्ष्मण कुमार गुप्ता एवं विश्वजीत जायसवाल के देख-रेख में सम्पन्न होगा ।
0 likes
0 comments0 shares